एक ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या

बीजापुर

जिले के भोपालपटन थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पोषणपल्ली नक्सलियों ने बीती रात एक ग्रामीण कन्हैया ताती पिता हुंगा ताती उम्र 55 वर्ष पर मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से  निर्ममतापूर्वक हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को दुब्बापारा पोषणपल्ली पुराना स्कूल के पास फेंक दिया। घटना स्थल पर शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर पुलिस पंहुच गई है, जांच जारी है। लेकिन अभी तक किसी ने भी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

उल्लेखनिय है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है, जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली लगभग रोजना कायराना करतूत को अंजाम देते हुए ग्रामीणों एवं युवाअ‍ों पर मुखबीरी का आरेप लगाकर हत्या को अंजाम दिया जा रहा है नक्सलीयों द्वारा मुखबीरी का आरेप लगाकर हत्या को अंजाम देने की वारदात बीजापुर  में सबसे अधिक देखी जा रही है।जिस पर अंकुश लगाना पुलिस एवं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति