राजस्थान-केकड़ी कलेक्टर ने खिलाड़ियों के साथ पंगत में किया भोजन

केकड़ी.

केकड़ी में 4 अक्टूबर से 17 व 19 वर्ष आयुवर्ग की स्कूली छात्राओं की राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी पचास जिलों से टीमें शामिल है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के संयोजन में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 84 टीमों की 1328 खिलाड़ी छात्राएं यहां जमा हुई हैं।

इतनी बड़ी संख्या में यहां आई टीमों ने शहर में खेलगांव का सा नजारा बना दिया है। इन खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था यहां के भामाशाहों के सहयोग से रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा की जा रही है। हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में की गई इस नि:शुल्क सामूहिक भोजन की व्यवस्था के दौरान जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने यहां पहुंचकर छात्राओं के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। उनकी इस सरलता ने न केवल छात्राओं बल्कि चार दिन से लगातार इस व्यवस्था में लगे स्वयंसेवकों को भी रोमांचित कर दिया। दरअसल खिलाड़ियों के लिए भामाशाहों द्वारा की गई भोजन व्यवस्था की बात सुनकर जिला कलेक्टर खुद को रोक नहीं पाईं और भोजन व्यवस्था के प्रभारियों को सूचित कर सोमवार शाम को भोजन स्थल पर पहुंच गईं और उनके साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। कलेक्टर श्वेता चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कलेक्टर के इस आत्मीय और स्नेहिल व्यवहार ने खिलाड़ियों के जेहन में एक अलग ही छाप छोड़ दी। लोगों ने कहा कि इस वाकये से सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि सेवा के सम्मान का भी संदेश उजागर हुआ है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति