भोपाल के ड्रग्स नेटवर्क के मामले में एक बड़ा खुलासा, आया कांग्रेस नेता के साले का नाम, तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल

भोपाल में हाल ही में ड्रग्स नेटवर्क का एक बड़ा मामला सामने आया था। जिसने न सिर्फ भोपाल को बल्कि पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। वहीं अब इस मामले में और बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार ड्रग्स फैक्टरी मामले में अब कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार के साले प्रेमसुख पाटीदार का नाम प्रमुख रूप से उभरकर सामने आ रहा है। दरअसल इस मामले में पुलिस और एटीएस की टीमें भी तेजी से कार्रवाई कर रही है और फरार प्रेमसुख पाटीदार की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है।

दरअसल मंदसौर निवासी प्रेमसुख पाटीदार भी इस ड्रग्स नेटवर्क की सबसे बड़े कड़ी माना जा रहा है। वहीं यह एमडी ड्रग्स के कारोबार में मुख्य सप्लायर के रूप में सक्रिय बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसके चलते गुजरात एटीएस और मध्य प्रदेश पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। वहीं जानकारी में यह भी सामने आया है कि प्रेमसुख पाटीदार मंदसौर से ही इस ड्रग्स नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

हरीश आंजना की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे

वहीं मंदसौर के ही एक अन्य आरोपी, हरीश आंजना की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं इसके बाद मामले में और नए खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार हरीश आंजना ने पूछताछ में बड़ी जानकारी देते हुए प्रेमसुख पाटीदार का नाम लिया है। दरअसल आंजना का कहना है कि वह पिछले छह महीनों से एमडी ड्रग्स की सप्लाई में शामिल था। वहीं इसके साथ ही उसने गुजरात के वापी और अहमदाबाद से केमिकल लाने और राजस्थान के एक अन्य व्यक्ति शोयब लाला के साथ ड्रग्स कारोबार में लिप्त होने की बात भी स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को यह भी जानकारी हाथ लगी है कि हरीश आंजना और प्रेमसुख पाटीदार मिलकर इस अवैध धंधे को बड़ी तेजी से फैला रहे थे।

एक करोड़ की लग्जरी रेंज रोवर कार भी खरीदी

वहीं सूत्रों की मानें तो, प्रेमसुख पाटीदार ने हाल ही में एक करोड़ रुपये की लग्जरी रेंज रोवर कार खरीदी थी जिसके चलते वह चर्चा में आया था। वहीं पुलिस और एटीएस का यह भी मानना है कि यह धनराशि ड्रग्स कारोबार से ही अर्जित की गई थी।

कांग्रेस के नेता का भी जुड़ा नाम

जानकारी के अनुसार अब इस मामले में प्रेमसुख पाटीदार का नाम जुड़ने से मामला और भी तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। अब कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार पर भी इसे लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आपको बता दें कि राकेश पाटीदार, जो प्रेमसुख के बहनोई बताए जा रहे हैं, सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में राकेश पाटीदार की प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है। जिससे नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानिए क्या है मंदसौर-भोपाल का ड्रग्स कनेक्शन?

वहीं पुलिस की जांच से कई बड़े खुलासे हुए हैं और यह भी साफ हो चुका है कि भोपाल में पकड़ी गई यह ड्रग्स फैक्टरी और मंदसौर से जुड़े तस्करों के बीच गहरा संबंध हो सकता है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हरीश आंजना ने भी पुलिस को मंदसौर और प्रतापगढ़ के कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं, जो इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति