छत्तीसगढ़-कबीरधाम में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर महिला से किया दुष्कर्म

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के कवर्धा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में है। उसके पति को जेल से छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपए भी ऐंठ लिए है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी आरोपी का नाम साहिल खान है,उसने राजू सिंह के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, दुष्कर्म समेत कई धारा में केस दर्ज कर लिया है। 6 माह पहले कवर्धा के एक चाय की टपरी में पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई व घर आया। पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। आरोपी ने फिर जज को रुपए देने के नाम पर 6 माह में 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने मना कर दिया। बाद में फिर आया और दबाव बनाने लगा कि मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तकरीबन 4-5 बार उसने संबंध बनाया। तब भी पीड़िता के पति की रिहाई नहीं हुई। इसके बाद थाना रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो कि कवर्धा में काम करता था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति