ग्लोबल शतरंज लीग: फाइनल से एक जीत दूर पीबीजी अलास्कन नाइट्स

लंदन
पीबीजी अलास्कन नाइट्स 18 मैच अंक की एकल बढ़त के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है और ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) के फाइनल में जगह पक्की करने से केवल एक जीत दूर है। पीबीजी ने अब तक खेले अपने सात में से छह मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं और वह त्रिवेणी और अल्पाइन एसजी पाइपर्स से छह अंक आगे है।

नॉकआउट चरण से पहले तीन मैच शेष रहते हुए पीबीजी फाइनल दौर में स्थान सुनिश्चित करने की मजबूत स्थिति में हैं। पीबीजी के स्टार खिलाड़ी अनीश गिरी ने कहा, ‘अभी खेल पूरा नहीं हुआ है, हमारा फाइनल में पहुंचना और उसे जीतना बाकी है। लेकिन अब तक सब ठीक रहा है और मैं बेशक इससे खुश हूं।’

मंगलवार छठे दिन के शुरुआती मैच में मुंबा मास्टर्स ने अल्पाइन एसजी पाइपर्स को हराकर उलटफेर किया। पहले बोर्ड पर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को फ्रांस के मैक्सिम वैचियर-लाग्रेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबा मास्टर्स की टीम ने इस मौके को भुनाते हुए 14-5 के अंतर से जीत हासिल की और पाइपर्स को अंक तालिका में बड़ा झटका दिया।

दिन के दूसरे मुकाबले में गत विजेता त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को अमेरिकन गैम्बिट्स ने 14-5 से शिकस्त दी। इस मैच में अलीरजा फिरौजा ने टूर्नामेंट में अपना पहला गेम गंवाया जब उन्हें दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा से हार मिली। वहीं दिन के आखिरी मैच में आत्मविश्वास से भरे पीबीजी ने गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स को 15-4 से मात दी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति