राजस्थान-केकड़ी में ट्रेलर में अचानक आग भड़कने पर ड्राइवर और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

केकड़ी.

केकड़ी जिले में भिनाय थाने के बांदनवाड़ा क्षेत्र में नेशनल हाइवे 48 पर स्थित टोल नाके पर ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। अचानक लगी इस आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रेलर की केबिन आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि ट्रेलर की केबिन में मौजूद ड्राइवर व क्लीनर समय रहते ही बाहर कूद गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

नेशनल हाइवे पर बांदनवाड़ा स्थित टोल नाके पर भीलवाड़ा की तरफ से एक ट्रेलर आकर रुका और वह टोल नाके को क्रॉस करता, इससे पहले ही उसकी केबिन में आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर का ड्राइवर व क्लीनर दोनों जने तुरन्त केबिन से बाहर कूद गए, जिससे वे बाल-बाल बच गए। आग की भभकती लपटों को देखकर मौके पर मौजूद टोलकर्मियों व अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना बांदनवाड़ा में दमकलकर्मियों को दी गई, इस बीच टोलकर्मी व ग्रामीणों ने आग बुझाने के जतन शुरू कर दिए। हालांकि दमकल नहीं आई, मगर मौके पर मौजूद लोग ही स्थानीय संसाधनों व एक पानी के टैंकर से जैसे-तैसे आग बुझाने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही बांदनवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति