मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में एक की मौत, चार घायल

बैतूल
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा सापना डैम के पास हुआ, जहां राजस्थान के रहने वाले पांच लोग अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सभी लोग महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान लौट रहे थे। सभी लोग गांजा तस्करी मामले में अपने दो साथियों की जमानत के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बैतूल बाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायलों से पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से भी मंगलवार को हादसे की एक खबर सामने आई, जहां बीएमसी की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने 9 वर्षीय हामिद शेख को रौंद दिया। हादसे में हामिद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और बीएमसी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी का चालक मतीउर सावंत फरार होने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मामले में चालक सावंत को हिरासत में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का परिणाम है, और उन्होंने गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति