सिंगापुर क्षेत्र में महिला सिपाही के पति की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

कोरबा

कोरबा जिलान्तर्गत सिविल लाइन थाना के सिंगापुर क्षेत्र में महिला सिपाही के पति की हत्या करने वाले कथित आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइन एसएचओ प्रमोद डडसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अपने साले को लोगों से लड़ाई-झगड़ा न करने हेतु समझा रहा था। इस बात से नाराज साले ने घर में रखे कुल्हाड़ी से जीजा की हत्या कर दी। फिलहाल कथित आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

कोरबा में पदस्थ महिला सिपाही सुक्रिता सिंह कंवर के पति के कथित हत्यारे को सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की रात 46 वर्षीय शिव प्रसाद कंवर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की खबर पर पुलिस ने एक्शन मोड में काम करते हुए मृतक के साले यानी उसकी होमगार्ड पत्नी महिला सिपाही सुकृति सिंह कंवर के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो हत्या का राज खुल गया।

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मृतक शिव प्रसाद अपने साले को घर मे पनाह दी थी और उसका छोटेमोटे खर्च भी उठाता था। मंगलवार की रात बस्ती में किसी विवाद की बाद कहते हुए कथित आरोपी किसी को जान से मारने की बात कह रहा था। जिस पर मृतक ने उन्हें समझाने का प्रयास करते हुए लड़ाई न करने सलाह दी। इससे नाराज साले द्वारा घर मे रखे कुल्हाड़ी से जीजा की हत्या कर देने की बात कही जा रही हैं। रात में महिला सिपाही ड्यूटी पर थी और उनका बेटा गरबा खेलने गया था। इस दौरान शिव प्रसाद क्लास उसके ही घर के आंगन में रक्तरंजिश हालत में मिली थी जहां घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की आरोपी को पकड़ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।

इस मामले में पुलिस मृतक के ही साले को आरोपी बनाया है बता जा रहा है कि शराब के नशे मे जीजा के घर पहुचा जहां वह अकेले था इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने टांगी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में हत्या करना बताया है जहाँ आगे की कार्रवाई कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति