24 करोड़ रूपये लागत की परियोजना से 8 हजार आबादी को मिल रहा है लाभ

भोपाल

अलीराजपुर जिले में महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की इंदौर इकाई द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से चन्द्रशेखर आजाद नगर में जल प्रदाय परियोजना का कार्य पूरा किया जा चुका है। नगर के 1520 से अधिक घरों को नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। हर घर को जल प्रदाय नेटवर्क से जोड़ने के लिए 44 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। पानी के संग्रहण के लिए 150 किलोलीटर का ओवर हैड टैंक निर्मित किया गया हैं। इस परियोजना में हथनी डैम से जल लिया जा रहा है, जल को शुद्ध करने के लिए 1.6 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र भी स्थापित किया गया है।

दस वर्षों के संचालन और संधारण के साथ इस परियोजना की लागत लगभग 24 करोड रूपये है, इससे 8 हजार से अधिक की आबादी को लाभ हो रहा है। जल प्रदाय परियोजना के पहले चंद्रशेखर आजाद नगर के रहवासी पानी के लिए बोरिंग पर निर्भर रहते थे पर अब समय पर भरपूर पानी मिल रहा है। चंद्रशेखर आजाद नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी बनम सिंह का कहना है पानी घर बैठे मिल रहा है, पहले पानी की किल्लत रहती पर अब पानी समय पर आता है।

कमलेश सिंह कहते है कि नल से आने वाले जल की गुणवत्ता अच्छी है, अब जल संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण हुआ है। आजाद नगर में जल जनित बीमारियों का ख़तरा भी नहीं है। सपना सिंह का कहना है कि पहले पानी के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, परंतु अब स्वच्छ एवं पर्याप्त जल घर पर ही नल कनेक्शन के माध्यम से आ रहा है। पानी उचित प्रेशर के साथ आ रहा है। आदिवासी अंचल की यह परियोजना चंद्रशेखर आजाद नगर के नागरिकों के लिए वरदान साबित हुई है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति