जिले के सनावद थाना क्षेत्र के घोड़वा के जंगल में महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर का शव मिलने से मचा हडकंप

खरगोन
जिले के सनावद थाना क्षेत्र के घोड़वा के जंगल में महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर का शव मिलने से हडकंप मच गया। बिल्डर की हत्या के बाद लाश को जलाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने खरगोन पुलिस के सहयोग से 22 दिन से लापता बिल्डर के शव का पता लगाया है।

शव की हुई पहचान
जिले के भीकनगांव सनावद मार्ग पर घोड़वा घाट में औरंगाबाद के 45 वर्षीय किशोर लोहकरे का शव मिला है। इसके बाद सनावद थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच की। महाराष्ट्र से पहुंचे असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर संजय गीत्ते और मृतक के भाई ने शव की पहचान कर पुष्टि कर दी है।

औरंगाबाद का बड़ा बिल्डर
मृतक किशोर लोहकरे औरंगाबाद नामी बिल्डर है। औरंगाबाद के बालूद थाने में 17 सितंबर से बिल्डर की गुमशुदगी दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस की विवेचना में बड़ा खुलासा हुआ है। खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने मीडिया से प्रारंभिक जांच में हत्या कर लाश फेंकने की आशंका जताई है।

एसपी ने बताया की महाराष्ट्र पुलिस के साथ ही जिले की सनावद थाना क्षेत्र में मिली लाश की विवेचना की जा रही है। औरंगाबाद के बिल्डर 17 सितंबर से मुम्बई जाने के बाद से लापता है। औरंगाबाद के बालूद थाने में इसी दिन गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस विवेचना कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस की खरगोन पुलिस सहयोग कर रही है। हत्या की आशंका लग रही है।

फरार साथियों पर शक
मामले में बिल्डर के साथ रहने वालों लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथियों पर हत्या की आशंका है। इसमें तीन लोग फरार भी बताए जा रहे हैं। उधर, पुलिस की माने तो शव पूरी तरह गल चुका है। कई दिन से जंगल में पड़े शव को जानवरों ने खाया है। इसकी जांच में परेशानी आएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति