छत्तीसगढ़-कोरियान में नवरात्रि पर दरोगा जी आई लव यू गाने पर डांसरों ने लगाए ठुमके

कोरिया.

नवरात्रि में शहर से लेकर गांवों तक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया जा रही है। रात्रि में पूजन समितियों द्वारा माता का जगराता डांडिया-गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भक्ति गीतों की बयार दिख रही है। श्रद्धालु भी इसे सुनकर भाव विभोर हो रहे हैं, लेकिन कोरिया के सोनहत बस स्टैंड के पास सब इसके विपरीत हो रहा है।

यहां फूहड़ गानों पर जमकर पैसे लुटाए जा रहे हैं और अश्लीलता परोसी जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ के तमाम इलाकों में हो रहे हैं। मैनपाट के नर्मदापुर में भी यही हुआ और अब कोरिया जिले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पांच-छह महिला डांसर मंच पर डांस कर रही हैं। दरोगा जी चोरी हो गई, दरोगा जी आई लव यू लव यू, यारा ओ यारा, ए पान वाला बाबू, कोयली बिना जैसे अनेकों गीतों पर रातभर पैसों की बरसात होती रही। कार्यक्रम को देखने स्थानीय से लेकर आसपास के कई गांवों के बच्चे युवा से लेकर पुरुष महिला और बुजुर्ग पहुंचे थे। ऐसे में सवाल यह उठता हैं कि नवरात्रि में मां की भक्ति के बीच ऐसे आयोजन कहां तक जायज हैं? ऐसे कार्यक्रमों में पैसों का अपमान कहां तक जायज है? ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति को क्यों दी जाती है? ऐसे कार्यक्रमों में पुलिस की मौजूदगी का क्या मतलब है?

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति