इंग्लैंड ने पाकिस्तान में तोड़ा भारत का 20 साल पुराना रिकॉर्ड, 700 का आंकड़ा किया पार

मुल्तान
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जिस तरह से गेंदबाजों का बुरा हाल हो रहा है, उसकी हर तरफ थू-थू हो रही है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की फ्लैट पिच पर पहले दिन से ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बने जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया, तो वहीं इंग्लैंड की ओर से दो बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं। इस मैच के दौरान इंग्लैंड ने भारत का 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। पाकिस्तान में किसी विजिटिंग टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड इस टेस्ट मैच से पहले भारत के नाम दर्ज था। भारत ने इसी मैदान पर 2004 में पांच विकेट पर 675 रनों पर पारी घोषित की थी। यह वही टेस्ट मैच था, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी और सचिन तेंदुलकर 194 रनों पर नॉटआउट लौटे थे। इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में 700 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, भारत के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मुल्तान टेस्ट मैच का चौथा दिन है, और जिस तरह से इस पिच से गेंदबाजों को बिल्कुल मदद नहीं मिल रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 556 रन बनाए। कप्तान शान मसूद ने सबसे ज्यादा 151 रनों का योगदान दिया, जबकि आगा सलमान ने 104 रनों की जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 102 की पारियां खेली। आगा नॉटआउट लौटे थे। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, कप्तान ओली पोप बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद इंग्लिश बैटर्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खुशी मनाने के बहुत कम मौके दिए।

जो रूट 375 गेंदों पर 262 रन बनाकर आउट हुए और इस पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड की ओर से कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। जिसमें इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड भी शामिल है। इस पारी के दौरान रूट ने 20000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉउली ने 78 जबकि बेन डकेट ने 84 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक भी 280 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति