दमोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा जब्त किए

दमोह

इन दिनों नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके खत्म होते ही दीपावली आ जाएगी। जिसे लेकर दमोह जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और इसलिए कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दरअसल, जिले से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत, बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

अवैध पटाखा जब्त

बता दें कि पिछले साल शहर के बीचो-बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जानें चली गई थी। उसके बाद, कलेक्टर ने पटाखा लाइसेंस रद्द कर दिए थे। जिसपर सालों भर कोई कदम नहीं उठाया गया और एक बार फिर दिवाली करीब आने को है, तो पटाखा सुर्खियों में बना हुआ है। लाइसेंस रद्द होने के बाद भी दुकानदार पटाखा बेच रहे हैं। कई जगह तो इसका भंडारण भी किया गया है।

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन एक्टिव मोड पर है। दरअसल, कलेक्टर ने रेवेन्यू और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय में चल रही कार्रवाईयों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार के दिन शाम को कार्रवाई शुरू की गई, जो कि रात तक चली। वहीं, तेंदूखेड़ा इलाके में भी 3 दुकानों से अवैध पटाखे जब्त किए गए है। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

टीआई ने कही ये बात

मामले को लेकर तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहीरवाल का कहना है कि इस कार्रवाई में लाखों के सामान जब्त किए गए हैं। आने वाले समय में आगे ऐसी और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना घटित हो।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति