छत्तीसगढ़-कबीरधाम में डिप्टी सीएम शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कबीरधाम.

कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने कबीरधाम जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए एक करोड़ 85 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक भवन लागत 13 लाख का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया।

उन्होंने दीनदयाल आवास योजना अंतर्गत जोराताल में सीसी रोड निर्माण लागत 73.01 लाख और दीनदयाल आवास योजना भोरमदेव चौक अंतर्गत दुकान कार्यालय एवं फ्लैट लागत 99.01 लाख का भूमि पूजन किया। इन कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण से विकास व आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन विकास कार्य के माध्यम से न केवल क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय निवासी को बेहतर सुविधाएं, रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन से स्थानीय निवासियों को एक स्थान मिलेगा, जहां वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधि का आयोजन कर सकते हैं। यह समुदाय की एकता को बढ़ाएगा। आगे कहा कि सड़कों का बेहतर निर्माण यातायात में सुधार लाएगा। दुर्घटना का खतरा भी कम होगा। दुकान कार्यालय और फ्लैट के निर्माण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए निरंतर भूमिपूजन व लोकार्पण कर रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति