101 फीट का रावण व 70-70 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का होगा दहन

रायपुर

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी दशहरा उत्सव आयोजन समिति का यह अंतिम आयोजन होगा और इसके बाद अगले साल से यहां पर दशहरा के दिन श्रीराम विजय दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस साल डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के दशहरा मैदान में 101 फीट का रावण व 70-70 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले रामलीला का आयोजन होगा और उसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, डब्ल्यूआरएस नेशनल क्लब के जी. स्वामी ने बताया कि इस वर्ष मुख्य अतिथि के रुप में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव, विशेष अतिथि के रुप में प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश के मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रीगण, रायपुर विधानसभा के चारों विधायकगण और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में मनने वाला दहशरा उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है और यहां दूर-दूर से लोग दशहरा उत्सव मनाने आते है। आयोजन का यह आखिरी वर्ष है और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी दशहरा उत्सव आयोजन समिति पिछले 53 सालों से यह आयोजन करते आ रहा है। लेकिन अगले साल से हम यहां पर श्रीराम विजय दिवस के रुप में दहशरा उत्सव मनाएंगे।

आयोजन वैसे ही होगा जैसे पहले हुआ करते थे लेकिन बदला सिर्फ नाम ही हैं। इसका उद्देश्य यह है कि जब हम सत्य पर विजय पा लेते है तब उसे भव्य रुप में मनाते है वैसे ही अगले साल से हम श्रीराम विजय दिवस के रुप में मनाएंगे। जहां इस साल की अपेक्षा अगले साल से छत्तीसगढ़ की जनता को भव्य आतिशबाजी तो देखने को मिलेगा वहीं वे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अच्छाईयों के बारे में जान सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति