छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहली पत्नी ने विरोध किया तो शख्स और दूसरी पत्नी ने पीटा

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहली पत्नी के रहते हुए एक ग्रामीण ने दूसरी लड़की को पत्नी बनाकर घर ले आया। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धसकामुडा गांव की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी रामकुमार सारथी के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ बहुत अच्छे तरीके से रह रही थी। इसी बीच 08 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े 10 बजे उसके पति ने गांव के ही एक अन्य लड़की चांदनी सारथी को पत्नी बनाकर घर ले आया।

मन भर गया इसलिये दूसरी लड़की ले आया
जमुना सारथी ने बताया कि उसने दूसरी महिला को घर में घुसने नही दिया और बाहर ही उन्हें अपने पति से पूछा कि मेरे रहते तुम दूसरी लड़की क्यों लेकर आये तो तब महिला के पति ने कहा कि तुमसे मेरा मन भर गया है, तुम अक्सर लड़ाई झगड़ा करती हो। समय पर खाना बनाकर भी नही देती हो। मै अब तुम्हे नही रखूंगा कहा गया।  

दोनों ने मिलकर की मारपीट
जमुना सारथी ने बताया कि वह अपने पति को समझाने का काफी प्रयास की परंतु उसके पति ने उसे अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही रामकुमार और उसके साथ आई लड़की चांदनी दोनों ने मिलकर गला दबाकर उससे मारपीट की गई। इस बीच उन्होंने महिला के गले में पहने हुए मंगलसूत्र को यह कहकर छीन लिया कि अब इसमें तुम्हारा कोई अधिकार नही है।

गांव वालों ने मिलकर बचाया
पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना के समय मेरी मौसी उर्मिला सारथी एवं भगवान दास सिदार बीच बचाव करने आये एवं मेरे पति रामकुमार एवं लड़की चांदनी सारथी को समझाने का प्रयास करने लगे किन्तु वे नही माने और मुझे मारते ही रहे जिस पर मेरी मौसी तत्काल मोहल्ले वाले को बुला लाई जिसमें पंच अमृत लाल पटेल उर्फ मुन्ना, हरिराम, संतोष एवं अन्य आये और बीच बचाव करने का कोशिश किये जिस पर मेरे पति रामकुमार एवं लडकी चांदनी सारथी ने मुझे छोड़ दिया और वहां से चले गये।

पीड़िता ने थाने में लिखाई एफआईआर
पीड़ित महुआ जमुना सारथी ने बताया कि दोनों के द्वारा उससे मिलकर मारपीट की है जिससे उसके गले एवं दोनो हाथों में  चोंट आयी है जिसके बाद वह थान पहुंचकर अपने पति  रामकुमार सारथी एवं उसकी प्रेमिका चांदनी सारथी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 115(2) 296, 3 (5) 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति