जोसेफ सेबतिन्दिरा आज से अफ्रीका टेबल टेनिस चैंपियनशिप में युगांडा की टीम का नेतृत्व करेंगे

कंपाला
10 वर्षीय स्टार खिलाड़ी जोसेफ सेबतिन्दिरा 12-19 अक्टूबर को इथियोपिया के अदीस अबाबा में होने वाली 2024 अफ्रीका टेबल टेनिस चैंपियनशिप में युगांडा की टीम का नेतृत्व करेंगे। सेबतिन्दिरा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के अंडर-11 खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान पर हैं।

शुक्रवार को टीम के इथियोपिया रवाना होने से पहले सेबतिन्दिरा ने शिन्हुआ से कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं कि एक बार फिर मुझे एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में युगांडा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम देश के लिए कई पदक जीतने के लिए एक टीम के रूप में कड़ी मेहनत करें।

सेबतिन्दिरा के अलावा, टीम में अफ्रीका की यू-11 महिला चैंपियन पेशेंस एनयांगो भी शामिल हैं, जबकि जोनाथन सेनयोंगा टीम की कप्तानी करेंगे।

युगांडा टेबल टेनिस एसोसिएशन (यूटीटीए) के अध्यक्ष रॉबर्ट जजग्वे ने सिन्हुआ को बताया कि सात सदस्यीय टीम को इथियोपिया भेजने के लिए धन जुटाना आसान नहीं रहा है।

जजग्वे ने कहा, हमें इस टीम को भेजने में बहुत संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हम खुश हैं कि वे आखिरकार यात्रा कर रहे हैं और अफ्रीकी कैलेंडर के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंटों में से एक में युगांडा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जजग्वे ने यह भी बताया कि अफ्रीका चैंपियनशिप में खेलने से सेबतिन्दिरा और एनयांगो को अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी क्योंकि वे 1 से 8 नवंबर तक पैराग्वे में होने वाले वर्ल्ड होप्स (यू-11) प्रशिक्षण शिविर और चैंपियनशिप में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं।

अफ्रीका चैंपियनशिप में भाग लेने वाली अन्य टीमों में नाइजीरिया, डीआर कांगो, कैमरून, अल्जीरिया, टोगो, दक्षिण अफ्रीका, बेनिन, मेडागास्कर, ट्यूनीशिया, सूडान और मेजबान इथियोपिया शामिल हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति