अल्काराज को शंघाई मास्टर्स में माचाक ने हराया

शंघाई
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज के 12 मैचों के विजय अभियान पर रोक लगाते हुए थॉमस माचाक ने शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में उन्हें 7.6, 7.5 से हरा दिया। दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी चेक गणराज्य के माचाक का सामना अब सेमीफाइनल में इटली के यानिक सिनेर से होगा। पिछले सप्ताह अल्काराज ने चीन ओपन के फाइनल में सिनेर को हराया था। सिनेर ने क्वार्टर फाइनल में रूस से दानिल मेदवेदेव को 6.1, 6.4 से मात दी।

वहीं वुहान ओपन में एरिना सबालेंका ने दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी युलिया पुतिनत्सेवा को 1.6, 6.4, 6.0 से हराकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा। अमेरिकी ओपन चैम्पियन सबालेंका वुहान में 14 मैच जीत चुकी है। उन्होंने 2018 में खिताब जीता और 2019 में उसे बरकरार रखा। इसके बाद पांच साल तक कोरोना महामारी के कारण वुहान ओपन नहीं खेला गया।

अमेरिका की कोको गाफ ने 17वीं रैंकिंग वाली मार्टा कोस्तियुक को 6.4, 6 .1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।अब उनका सामना 45वीं रैंकिंग वाली मागडा लिनेट से होगा जिन्होंने डारिया कासात्किना को 6.2, 6.3 से मात दी। पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किंवेन ने लैला फर्नांडिज को 5.7, 6.3, 6.0 से हराया जबकि छठी रैंकिंग वाली जैस्मीन पाओलिनी ने एरिका आंद्रीवा को 6.3, 6.2 से मात दी।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति