डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम में विकास कार्य की दी सौगात, निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कबीरधाम

कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। वे कई विकास कार्य की सौगात दे रहे है। साथ ही निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रहे है। कवर्धा शहर के बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड जुनवानी चौक तक 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की लागत से (4.20 किलोमीटर) बनने वाली सड़क मार्ग का चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य का पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया।

कवर्धा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी,जिससे मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण व  उन्नयन करने की आवश्यकता थी। ताकि, आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे।

सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम विष्णु देव साय की सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे,जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी। इसी प्रकार शुक्रवार देर रात को कवर्धा शहर के विभिन्न पंडाल में विराजमान मां दुर्गा के प्रतिमा का दर्शन किया। आज शनिवार को जिले के विभिन्न जगह में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति