दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत

उमरिया

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्रतिमा को जल प्रवाहित करने के लिए गांव के ही तालाब में ले जाया गया था, इस दौरान यह हादसा हुआ। युवक का नाम छोटू पटेल है, जो सेजवाही का रहने वाला था। प्रतिमा को जल में विसर्जन करने के लिए गांव के लोग गए थे, उनके साथ छोटू भी था। तालाब में गड्ढा होने के कारण छोटू पटेल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक पूजा अर्चना के बाद विजयदशमी पर देवी मां को नम आंखो से विदाई दी। नौरोजाबाद नगर के सभी दुर्गा समितियों ने राम लीला मैदान में विसर्जन चल समारोह के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ एकत्रित हुए। जहां विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा मूर्ति विसर्जन चल समारोह को हरी झंडी दिखाई गई।

नगर के राम लीला मैदान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ऐतिहासिक चल समारोह 4 बजे सांय को प्रारंभ हुआ। विसर्जन चल समारोह रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों पीपल चौक, बस स्टैंड, पांच नंबर, इंदिरा चौक , मुंडी खोली, बाजारपुरा, होते हुए नगर परिषद द्वारा जोहिला नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड में , सभी प्रतिमाओं का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

चल समारोह के दौरान डीजे और बैंड की थाप पर सभी श्रद्धालु नाचते नजर आए। चल समारोह में नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, सुरक्षा के लिए नौरोजाबाद नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, तहसीलदार अभय नंद शर्मा समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति