जिस जेल में है बाबा राम उसी में हुई वारदात, 3 युवकों की कर दी हत्या

रोहतक
रोहतक के सुनारिया जेल हाई सिक्योरिटी कही जाने वाली जेल में से एक है। वहां से एक बार फिर वर्चस्व को लेकर गैंगवार की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि गुरुवार सुबह जेल के अंदर कैदियों पर हमले हुए थे जिसे अब गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गैंगस्टर राहुल बाबा पर हमला हुआ था और उसका बदला लेने के लिए उसने सुमित प्लोटरा के भाई समेत तीन युवकों की हत्या कर इस वारदात को अंजाम दिया है। गौर रहे कि साध्वी यौन शोषण के मामले में डेरा सच्चा सौदा राम रहीम भी इसी जेल में अपनी सजा काट रहा है।

बता दें कि इस जेल में कैदियों के बीच अब तक कई बार बड़े झगड़े हो चुके हैं। इसी जेल में गुरमीत राम रहीम भी हत्या और यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है। फिलहाल, इस समय वह पैरोल पर बाहर हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी हाई सिक्योरिटी होने के बाद भी हर साल इस घटनाएं होती ही रहती है।

दरअसल, जेल में कंबल को लेकर 12 कैदियों के बीच विवाद शुरू हुआ था, इसके बाद गुरुवार को यह विवाद बढ़ गया जानलेवा हमले में तब्दील हो गया। इस विवाद में रोहतक के रहने वाले नसीब, नीरज कंसाला, प्रदीप कंसाला, गिरावड़ निवासी नीरज, सोनीपत के रहने वाले गंगाना निवासी प्रदीप, गोहाना के रहने वाले पवन और आदि एक गुट में शामिल थे, तो वहीं दूसरे गुट में गिरावड़ के रहने वाले नीरज, सुनारिया चौक निवासी प्रियंकल, नवीन,  प्रहलाद,  रोहतक के रहने वाले श्रीराम नगर निवासी कृष्ण, झज्जर के खानपुर खुर्द रहने वाले पवन और आदि कैदियों के बीच विवाद हो गया।

इस घटना के दौरान 10 बंदी घायल हो गए। जेल उपाधीक्षक की ओर से दी गई शिकायत पर सभी 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग की ओर से जांच कमेटी बनाई गई है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति