हरिद्वार ज़िला कारागार में चल रही रामलीला का फायदा उठाकर दो कैदी फरार, मचा हड़कंप

हरिद्वार
उत्तराखंड के हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,  हरिद्वार ज़िला कारागार में चल रही रामलीला का फायदा उठाकर दो कैदी फरार हो गए है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। साथ ही जेल प्रशासन पर कैदियों पर कड़ी निगरानी व सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। फिलहाल,हरिद्वार पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ज़िला कारागार में रामलीला चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया जा रहा था। इसके चलते कारागार में एक सीढ़ी लगी हुई थी जहां से दोनों कैदी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो जेल से फरार हुआ एक कैदी वाल्मीकि गैंग का है और हत्या के मामले में सजा काट रहा था। साथ ही दूसरा आरोपी किडनैपिंग के मामले में जेल में था। फिलहाल,इन दोनों के भागने से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें सवाल यह उठ रहा है कि जिले की सबसे सुरक्षित जेल से कैदी कैसे फरार हो जाते है। साथ ही  इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।

वहीं इस मामले में जिलाधिकारी हरिद्वार ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल प्रशासन की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इसमें कैदी पंकज निवासी रुड़की और रामकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश शामिल है। इसमें आरोपी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था, जबकि अपराधी रामकुमार विचाराधीन कैदी है। इसके अतिरिक्त पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश कर रही है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति