रवि बिश्नोई ने रचा इतिहास, बुमराह-अर्शदीप को पछाड़ बने भारत के नंबर-1 गेंदबाज

नई दिल्ली
बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी20 में बेंच गर्म करने वाले रवि बिश्नोई को आखिरी मुकाबले में जैसे ही मौका मिला इस युवा गेंदबाज ने इतिहास रच दिया। हैदराबाद में खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में बिश्नोई ने 4 ओवर के कोटे में 30 रन खर्च कर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। बिश्नोई ने इस दौरान नजमुल हुसैन शान्तो के साथ लिटन दास और राशिद हुसैन का भी शिकार किया। इन तीन विकेटों के दम पर बिश्नोई ने अपने T20I करियर में 50 विकेट भी पूरे किए।

इसी के साथ बिश्नोई अब भारत के 50 T20I विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पछाड़ा है। बिश्नोई ने यह कारनामा 24 साल और 37 दिन की उम्र में किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम था जिन्होंने 24 साल और 196 दिन की उम्र में 50 T20I विकेट लिए थे।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 50 T20I विकेट
24 साल 37 दिन – रवि बिश्नोई

24 साल 196 दिन – अर्शदीप सिंह

25 साल 80 दिन – जसप्रीत बुमराह

28 साल 237 दिन – कुलदीप यादव

28 साल 295 दिन – हार्दिक पांड्या

वहीं रवि बिश्नोई सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बने हैं। बिश्नोई ने अपने 33वें मैच में 50 टी20 विकेट लिए और अर्शदीप की बराबरी की। इस मामले में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव टॉप पर हैं। कुलदीप के नाम 30 मैचों में 50 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति