रमेश सिंह कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

मनेन्द्रगढ़
एमसीबी-जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने विजयादशमी दशहरा पर्व के अवसर पर जिला व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया था, वरिष्ठ कांग्रेसी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन नैतिकता, मानवीयता और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। उनका आदर्श जीवन से हमें सच्चाई और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का पर्व हमें शक्ति, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की प्रेरणा प्रदान करता है। अच्छाई की विजय होती है। वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह ने कहा, यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः अच्छाई की विजय होती है। विजयादशमी न सिर्फ रावण पर श्रीराम की विजय का प्रतीक है, बल्कि यह शक्ति उपासना का उत्सव भी है, जिसमें नवरात्रि के नौ दिन माता जगदम्बा की आराधना के बाद यह दिन उल्लास और विजय का प्रतीक बन जाता है, यहां नारी की पूजा होती हैं, विजयादशमी दशहरा पर्व के अवसर पर जिला एमसीबी व प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, कहा कि शारदीय नवरात्र नारी गरिमा की प्रतिष्ठा का पर्व है। जिस समाज में नारी की पूजा होती है तथा सम्मान दिया जाता है, वह समाज स्वयं ही समर्थ और शक्तिमान होता है। जगतजननी मां भगवती दुर्गा के 9 स्वरूपों का पूजन देश-दुनिया में रहने वाले सनातन धर्मावलंबी वर्ष में दो बार शारदीय और वासंतिक नवरात्र में जगत जननी मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान के कार्यक्रम से श्रद्धा, उल्लास व उमंग से जुड़ते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में ऐतिहासिक भंडारा किया जाता है, जो कि पूरे प्रदेश में इस तरीके का कहीं दिखाई नहीं पड़ता हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति