छत्तीसगढ़-चांपा रावण संवाद के दौरान स्काई लिफ्ट पलटने से राम-लक्ष्मण और हनुमान घायल

चांपा।

रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रावण संवाद के लिए लगाया गया स्काई लिफ्ट पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान को जहां चोट आई, वहीं तीन दर्शक को गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक को बिलासपुर रेफर किया गया है. चांपा के भालेराय मैदान में शनिवार को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े के अलावा कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला मौजूद थे.

रावण संवाद के लिए बेन स्काई लिफ्ट लाया गया था, जो अचानक पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान का पात्र निभा रहे कलाकार को हल्की चोट आई, वहीं नीचे खड़े तीन दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक अवधेश सिंह के दोनों पैर का घुटना टूट गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया. स्काई लिफ्ट के नीचे गिरने की घटना कुछ देर तक दर्शकों को समझ में नहीं आई. जब स्काई लिफ्ट की बात फैली तो दर्शकों में अफरा-तफरी मची. घायलों को किसी तरह से बाहर निकाल उपचार के लिए रवाना किया गया. इस तरह से 15-20 मिनट की हलचल के बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया. सांसद, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक समिति की इस तरह की लापरवाही पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति