जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट: FIR दर्ज कराने धरने पर बैठे जैन

छतरपुर

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जैन मुनि के साथ किसी बदमाश ने नहीं बल्कि जैन समाज के ही व्यक्ति ने ही मारपीट की है। मामला इतना बिगड़ गया कि FIR दर्ज कराने जैन मुनि, शिष्यों और उनके अनुयायियों को धरने पर बैठना पड़ा। धरना प्रदर्शन के बाद मारपीट के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना घुवारा पुलिस उप थाना की है। घटना के बाद जैन मुनि अपने शिष्यों के साथ घुवारा कस्बे में धरना पर बैठे। मुख्य बाजार में बीच सड़क पर घटना के खिलाफ जैन मुनि का धरना काफी देर तक जारी रहा। भारी संख्या में जैन समाज के लोग भी जमा हुए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि समाज के ही एक परिवार द्वारा जैन मुनि के साथ मारपीट की गई है। घटना करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति