आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024: बंगलादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की आसान जीत

दुबई
यूएई में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश की टीम को सात विकेट से बुरी तरह हराया. साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम पहले खेलते हुए 106 रन ही बना सकी. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने आसानी से चेस करते हुए 17.2 ओवरों में 3 विकेट पर 107 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-बी में चार मैचों में तीन जीत से छह अंक लेकर अब टॉप पर कब्ज़ा जमा लिया है. जबकि दूसरी तरफ मेजबान बांग्लादेश की टीम चार मैचों में एक जीत के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

दुबई के मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत सही नहीं रही और 36 रन के स्कोर तक दो विकेट गिर चुके थे. तभी सोभना मोस्तारी ने 43 गेंदों में चार चौके से 38 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 38 गेंद पर दो चौके से 32 रन बनाए. जिससे बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के आगे 20 ओवरों में तीन विकेट पर 106 रन ही बना सकी.

107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ़्रीका की सलामी बैटर लौरा वोल्वार्ड्ट सात रन बनाकर चलती बनी. लेकिन अन्य ओपनर तंजिम ब्रिट्स ने 41 गेंदों पर पांच चौके से 42 रन की पारी से मैच हल्का कर दिया. जबकि उनके अलावा अनीके बोश्च ने भी 25 गेंदों में दो चौके से 25 रन बनाए. जिससे साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाकर 16 गेंद रहते सात विकेट से जीत दर्ज कर डाली. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप स्टेज के चार मैचों में तीन जीत दर्ज करके छह अंकों के साथ टॉप पर कब्ज़ा जमा किया है. जबकि उसका नेट रन रेट 1.38 का है.

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति