सास को सबसे ज्यादा मानती हैं आलिया, दिखा मां जैसा प्यार, याद किया ऋषि कपूर की बीमारी वाला वक्त

मुंबई
नीतू कपूर अक्सर अपनी बहू आलिया पर प्यार लुटाती दिखती हैं। अब करीना कपूर के शो पर आलिया ने बताया कि उनकी अपनी सास से बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। यह दोस्ती बीते 6 महीने में ज्यादा मजबूत हुई है। आलिया ने वो वक्त भी याद किया जब ऋषि कपूर अस्पताल में थे। उस वक्त नीतू बहुत पॉजिटिव रहती थीं। आलिया ने बताया कि ये गुण रणबीर में भी है और वह उनकी मां से मिला है।

सास को सबसे ज्यादा मानती हैं आलिया
आलिया भट्ट अपनी ननद करीना के शो वॉट वुमन वॉन्ट में मेहमान बनकर पहुंची थीं। वहां उन्होंने बताया कि कैसे धीरे-धीरे नीतू कपूर उनके बहुत करीब हो गईं। करीना ने आलिया से पूछा कि कपूर फैमिली में वह सबसे ज्यादा किसे मानती हैं? इस पर आलिया बोलीं, 'मुझे लगता है, मेरी सास। कुछ साल में हमारे बीच बहुत ही नैचुरल और सहज दोस्ती हुी है।'

दिखा मां जैसा प्यार
आलिया ने बताया कि बीते 6 महीने में ये बॉन्ड ज्यादा मजबूत हो गया। जब नीतू उनके साथ पैरिस ट्रिप पर गई थीं। आलिया ने बताया कि नीतू कपूर ने कहा कि वह लॉरियल के शो के लिए उनके साथ चलना चाहती हैं। आलिया बोलीं, 'वह बोलीं, मैं शो के लिए आना चाहती हूं। मुझे बहुत गर्व है। जब मैं रैम्प वॉक कर रही थी तो वह सबसे तेज आवाज में चीयरअप कर रही थीं। ऐसा लगा जैसे मैं स्कूल के दिनों में पहुंच गई हूं और अपनी मां को बैठे देख रही हूं।'

खराब वक्त में भी पॉजिटिव
आलिया ने ऋषि कपूर के बीमारी के दिनों को भी याद किया। आलिया बोलीं, 'जब ऋषि अंकल हॉस्पिटल में थे तो वो बहुत टफ टाइम था। हमें एक के बाद एक खराब खबरें मिल रही थीं उनके चेहरे पर हमेशा उम्मीद रहती थी, बोलती थीं, चलो सब अच्छा होने की उम्मीद करते हैं, हिम्मत नहीं हारनी है। वो आसान नहीं था फिर भी उन्होंने मैनेज किया।'

मां जैसे हैं रणबीर
आलिया ने बताया कि रणबीर को भी पॉजिटिविटी उनकी मां से मिली है। अगर उनका मूड खराब है तो इस वजह से वह दूसरा का मूड खराब नहीं करते। आलिया बोलीं, 'भले ही वह स्ट्रेस में हूं तो भी पॉजिटिव रहते हैं, इसका असर दूसरों पर नहीं पड़ने देते।'

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति