राजस्थान-‘एक दौड़ शूरवीरों के नाम’ थीम पर हुई प्रोमो रन में सेना के जवानों ने दिखाया जोश

जयपुर.

रविवार को जयपुर में 'ऑनर रन' के तहत एक विशेष प्रोमो रन का आयोजन किया गया। जिसमें सेना के 500 से अधिक जवानों, वेटरन्स और शहर के रनर्स ने भाग लिया। इस प्रोमो रन का उद्देश्य भारतीय सेना के वीर शूरवीरों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की थीम 'एक दौड़ शूरवीरों के नाम' रखी गई थी।

इस आयोजन को लेफ्टिनेंट जनरल हरबिन्दर सिंह वन्द्रा ने विजय द्वार, वैशाली नगर से फ्लैग ऑफ किया। दौड़ का समापन गाण्डीव स्टेडियम पर हुआ। जयपुर के नागरिकों और दौड़ के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन सामुदायिक प्रयास का प्रतीक बन गया। प्रसिद्ध मैराथन चैंपियन अनीता जानू ने भी इस दौड़ में भाग लिया और धावकों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही जयपुर रनर्स के को-फाउंडर रवि गोएंका, मुकेश मिश्रा और प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया ने भी दौड़ में भाग लिया। यह आयोजन फिटनेस के साथ-साथ देशभक्ति और भारतीय सेना के वीरों के प्रति सम्मान का संदेश देता है। प्रोमो रन के सफल आयोजन के बाद अब आगामी 8 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली मुख्य 'ऑनर रन' की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की टाइम्ड रन श्रेणियां शामिल होंगी, जबकि 3 किमी की नॉन-टाइम्ड दौड़ भी आयोजित की जाएगी। इस रन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के शूरवीरों और उनके परिवारों को सम्मानित करना है। मुख्य ऑनर रन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वेटरन्स के लिए पंजीकरण निःशुल्क है, जबकि नागरिक आयोजन की वेबसाइट पर जाकर अपनी जगह सुरक्षित कर सकते हैं। आयोजक आईआईईएमआर ने कहा कि इस आयोजन के जरिए फिटनेस और देशभक्ति को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति