इटावा में सड़क हादसा, दो विदेशी समेत तीन मरे

जौनपुर
उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बताया कि शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में सबरहद उजरौटी पुरवा निवासी अरविंद कुमार (32) , पत्नी ममता (28) के अलावा अरंद गांव निवासी नितीश कुमार (20) , मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) और शोले (20) गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान शोले को मृत घोषित कर दिया।

वही उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के ऊसराहार इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में दो विदेशी महिला नागरिकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रविवार को बताया कि बीती रात करीब सवा 10 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 125 पर खरगुआ गांव के पास आगे चल रहे किसी वाहन से कार टकरा गई।
इस हादसे में कार चालक संजीव कुमार, तीन सगी बहनें क्रिस्टन उर्फ तबस्सुम (20), आतिफा (25),नाज (30),कैथरीन और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद यूपीडा और ऊसराहार की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सभी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान नाज,कैथरीन और संजीव कुमार की मौत हो गई। कैथरीन रूस की नागरिक है जबकि नाज अफगानिस्तान की नागरिक है। सभी हताहत लखनऊ घूमने के लिए गए थे,वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली से पीड़ित परिवार के अन्य परिजन भी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंच गए। इटावा से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह,उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव,ताखा उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा और उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से कुदरेल पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति