बाइक सवार दंपती अज्ञात वाहन ने रौंदा, पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत, पत्नी का चल रहा इलाज

बिलासपुर

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरताल निवासी आकाश अविनाशी(30) का ससुराल पचपेड़ी क्षेत्र के धुर्वाकारी में है। शनिवार को आकाश अपनी पत्नी रमला और तीन साल की बेटी सौम्या उर्फ श्रद्धा को लेकर ससुराल जा रहे थे।

बाइक सवार आकाश मल्हार से आगे पकरिया मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में आकाश और उनकी बेटी श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रमला गंभीर चोटे आई।

पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा
किसी ने हादसे की जानकारी रमला के मायके वालों को दी। इस पर रमला के पिता छतराम सोनवानी गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी डायल 112 को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। साथ ही शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया। इधर हादसे की सूचना मिलने पर आकाश के स्वजन भी मस्तूरी अस्पताल पहुंचे। रविवार को स्वजन की मौजदूगी में पिता-पुत्री का पीएम कराया गया है।

हादसे से बिखरा परिवार, महिला की स्थिति गंभीर
छतराम सोनवानी ने बताया कि उनकी बेटी दशहरा पर्व पर अपने मायके आ रही थी। इस हादसे में उसके पति और इकलौती बेटी की मौत हो गई। इधर हादसे में उसे भी गंभीर चोटे आई है। पति और बेटी की मौत की जानकारी होने के बाद से रमला की स्थिति खराब है। वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। इसके कारण हादसे के कारण की भी जानकारी नहीं मिली है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति