दुर्ग-विशाखापट्नम ट्रेन के 16 रैक को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत से बदला-बदली करने पर विचार

रायपुर

छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है. बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत लगभग हाउस फुल चल रही है. इस ट्रेन का परिचालन मात्र 8 कोच के साथ किया जा रहा है. ऐसे में बर्थ की संख्या भी कम है. हालात यह है कि ट्रेन की एक्यूपेसी 117 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. मतलब कई दिन तो ट्रेन में वेटिंग लिस्ट चलती है. दूसरी तरफ दुर्ग विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 16 कोच के साथ किया जा रहा है. इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री नहीं मिल रहे है. लगभग पूरी ट्रेन खाली रहती है.

बताया जा रहा है कि 83 प्रतिशत बर्थ खाली जा रही है. ऐसे में रेलवे को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे अब इन दोनों वंदे भारत ट्रेन के रैकों की बदला-बदली करने पर विचार कर रहा है. मतलब दुर्ग-विशाखापट्नम ट्रेन के 16 रैक को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन के 8 रैंक के साथ बदला जाएगा. इसका सीधा लाभ बिलासपुर-नागपुर बंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को मिलेगा.

ट्रेन में पर्याप्त बर्थ होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलेगी. दूसरी दुर्ग- विशाखापट्नम वंदे भारत को 8 रैंक के साथ चलाने पर एक्यूपेसी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी. मतलब ट्रेन की 50 प्रतिशत से ज्यादा बर्थ में यात्री नजर आएंगे. रैकों के एक्सचेंज का फायदा रेलवे को भी है. रैंकों की अदला-बदला से रेलवे को अपने नुकसान की भरपाई करने में मद्द मिलेगी.

ट्रेनों का बदल सकता है टाइम-टेबल
दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन की लगभग खाली चल रही है. ऐसे में रेलवे दूसरे विकल्प पर भी विचार कर रही है. दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.13 बजे रायपुर पहुंची है. इसके करीब 2 घंटे बाद बिलासपुर-नागपुर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8.01 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है. रेलवे इन दोनों ट्रेनों के टाइम टेबल में परिवर्तन करना चाहती है. मतलब बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन के रायपुर पहुंचे के 5 मिनट बाद दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन रायपुर पहुंचे. इससे बिलासपुर के यात्रियों को विशाखापट्नम तक के लिए वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी. दूसरी तरफ दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग हाउस फुल चलने लगेगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति