कुसमी गिरोह की महिलाओं का पर्दाफाश, 10 महिला आरोपित गिरफ्तार

जशपुर

नगर दुर्गा पूजा और रावण दहन के दौरान महिलाओ के गले से चैन स्नेचिंग करने वाली 10 महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी महिलाये कुसमी गैंग से जुडी है है।

चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं का गिरोह अपने काम को बखूबी अंजाम दिया करती थी। अब जब इस समय पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल चल रहा था। तो गिरोह कि महिलाओं को अनुकूलता मिल गया। ऐसे समय के ही इंतजार में रहती थी यह महिलाएं भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर अनेकों महिलाओं के गले से बड़ी सफाई के साथ सोने की चेन गायब कर देती थी कुसमी गिरोह की महिलाएं। सीसीटीवी में कैद हुई घटना मामले में पत्थलगांव पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो इन महिला गिरोह के सदस्य की पूरी वारदात एक सीसीटीवी में कैद मिली।

त्यौहार के दौरान भीड़ में शामिल आरोपित महिलाएं महिलाओ के गले से मंगलसूत्र,सोने की चैन और पर्स स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया करती थी। पत्थलगाँव के एसडीओपी धुर्वेश कुमार ने बताया कि शनिवार को दुर्गा विसर्जन और रावण दहन के दौरान चैन स्नेचिंग की सात घटनाएं सामने आई थी।

इन सभी मामलों में अज्ञात आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की गई। घटना स्थल के आसपास का सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ महिलाए गोद में बच्चा लिए हुए चैन स्नेचिंग करते हुई नजर आई।

इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओ की पहचान कर 8 महिलाओ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। इनकी तलाशी लिए जाने पर चोरी किए गए दो मंगलसूत्र जब्त किया गया।

आठ महिलाओं को हिरासत में ले दो पीछा कर पकड़ा
एसडीओपी जायसवाल ने बताया कि भाग रही दो महिलाओ का पीछा कर उन्हें सरगुजा जिले के बतौली से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपित महिलाओ से चोरी के 10 मंगलसूत्र जब्त किए गए हैँ। आरोपितो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति