सीआईएससीई नेशनल में महाराष्ट्र को नॉकआउट मार अब्बास काजमी ने जीता खिताब

लखनऊ

रांची में स्थित खेल गांव स्टेडियम में 13 से 16 सितंबर तक आयोजित चौथी सीआईएससीई नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लखनऊ लामार्टिनियर कालेज के कक्षा 12 के छात्र अब्बास काजिम ने अण्डर-19 आयु वर्ग के 64 से 69 किलाग्राम वर्गभार में महाराष्टï्र के मुक्केबाज को फाइनल के पहले राउण्ड में नॉकआउट मार कर स्वर्ण पदक जीत लिया। अब्बास काजिम ने इससे पूर्व गतवर्ष रांची में सीआईएससीई जूनियर नेशनल अण्डर-17 के 67 से 70 किलो  भार में स्वर्ण जीता था।

बताते चले कि पूर्व विधायक दिवंगत मर्तजा मियां के पोते, अब्बास काजमी लामार्टिनियर कालेज में कोच सुनील जोशी से मुक्केबाजी की ट्रेनिंग लेते हैं। अब्बास कक्षा 12 में गणित विषय से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में एक अच्छा मुक्केबाज होने के साथ इंजीनियरिंग में भविष्य बनाना चाहते हैं।

यही वजह है कि मजबूत इरादे रखने वाले अब्बास काजिम ने रांची की सीनियर नेशनल 2024 के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को पहले राउंड के चंद पल में धूल चटाते हुए नॉक आउट आधार पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में दस्तक दी। अब्बास काजमी ने सेमीफाइनल में धाक बरकरार रखते हुए पंजाब के मुक्केबाज को भी पहले राउंड के चंद पल में नॉक आउट मारकर ढेर करते हुए फाइनल का दरवाजा खटखटा दिया। खिताबी मुकाबले में अब्बास काजमी ने महाराष्टï के मुक्केबाज को अपनी धमक दिखाते हुए चंद पल में नॉकआउट मारकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिया। लखनऊ लामार्टिनियर कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र अब्बास काजमी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और अपने खेल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। बेटे की उम्दा जीत पर परिवार ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि काजमी और कोच सुनील जोशी की कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह सफलता दिलाई है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति