पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बालाघाट में हवाईपट्टी का होगा निर्माण : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

भोपाल
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से बालाघाट में हवाई-पट्टी का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गंभीर मरीजों के इलाज के लिये एयर लिफ्टिंग की योजना बनाई है। इस वजह से ही यहाँ हवाई-पट्टी निर्माण आवश्यक हो गया है। स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री श्री सिंह बालाघाट में जिलाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक सर्वश्री राजकुमार कर्राहे, गौरव पारधी, संजय उइके, मधु भगत, विक्की पटेल, श्रीमती अनुभा मुंजारे और पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे भी मौजूद थे।

सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिये कार्य-योजना बनायें
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिले की सम्पूर्ण सड़कों के दुरुस्तीकरण की कार्य-योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह से जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्ध-स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा।

शाला भवनों की स्थिति की भी रिपोर्ट तैयार करें
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को जिले में शाला भवनों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ शाला भवनों के निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाये। उन्होंने शालाओं में अतिशेष शिक्षकों की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित बस व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बसों के व्यवस्थित संचालन की निगरानी के लिये जल्द नया सिस्टम लागू किया जायेगा। इस सिस्टम से बसों के यात्री किराये पर भी निगरानी रखी जायेगी। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति