नरसिंहपुर में गाय के सिर-पैर काटकर रास्ते में डालने से बवाल, गौ हत्या के विरोध में सड़कों पर हिंदू समाज

नरसिंहपुर
पर्व पर आसामाजिक तत्वों ने माहौल में अशांति फैलाने के उद्देश्य से गाय का सिर और चारों पैर काटकर मार्ग पर डाल दिए। लोगों ने सुबह जैसे ही इसे देखा, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। चारो ओर इस घटना की निंदा की जा रही है। इसके साथ ही जैसे-जैसे हिंदू धर्मावलंबियों को जानकारी लगी तो आक्रोश और फैल गया। आमजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए समूचे नगर को बंद करवाकर थाने के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू संगठनों ने की गिरफ्तारी की मांग
जिले भर के हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में नरसिंहपुर बंद का आव्हान किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सालीचौका पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाबई खुर्द मार्ग पर सुबह लोगों ने गाय का कटा सिर और पैर देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों को समझाकर आक्रोश शांत कराया है। उनको आश्वस्त किया कि अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विरोध में निकाला पैदल मार्च
गौ हत्या से गुस्साए लोगों ने एकत्रित होकर नगर के राधाकृष्ण मंदिर से पैदल मार्च निकालकर सालीचौका उप थाने में ज्ञापन सौंपा। दोषियाें पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने मार्च के दौरान गौ माता के हत्यारों को गोली मारो के नारे भी लगाए। हिंदू संगठनों ने भी घटना के विरोध में समूचे नरसिंहपुर जिला बंद करने का आव्हान किया है। इसके साथ ही एक रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

शांति भंग करने का षड़यंत्र
लोगों ने कहा कि गौमाता की हत्या जिस तरह की गई है, उसको देखकर साफ लगता है कि विर्धर्मियों ने हिंदू पर्व के दौरान क्षेत्र की शांति भंग करने का प्रयास किया है। घटना को लेकर पुलिस भी अलर्ट नजर आ रही है। समूची स्थिति पर अपनी नजरें जमाए हुए है। अतिरिक्त बल भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने तैनात किया है।

पुलिस अभिरक्षा में कुछ संदिग्ध
मामले की जानकारी लगती ही पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई है। कुछ संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गाडरवारा थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि अभी तक पूछताछ में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस की जांच अभी जारी है। शीघ्र ही दोषियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति