बुधनी में विधानसभा उपचुनाव, रेस में शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय भी शामिल

भोपाल

मध्य प्रदेश के बुधनी में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा उम्मीदवार के नाम पर मंथन कर रही है। इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल हैं। चुनाव समिति की बैठक में उनके अलावा पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव समेत कई ने नामों पर भी चर्चा हुई है।  

बुधनी विधानसभा उप चुनाव के लिए इन नामों पर हुई चर्चा
पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव
कार्तिकेय सिंह चौहान
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह
रवीश चौहान
बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि मालवीय
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रघुनाथ भाटी
भेरुंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर

बता दें कि बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए आज बीजेपी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक जारी है। विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम तय हो गया है। वहीं बुधनी विधानसभा पर पैनल बनेगा। बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई । बैठक में कहा गया- पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार के कामों के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा

बुधनी सीट पर यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किसी दिग्गज और वरिष्ठ नेता पर भरोसा जताती है, या फिर क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के नाम की घोषणा कर नए चेहरे को मौका देती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति