ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे ग्रीन, पीठ का ऑपरेशन करवाएंगे

ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में चौथे नंबर पर लौटेंगे स्मिथ

मेलबर्न
 ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। यह 25 वर्षीय खिलाड़ी अपनी पीठ का ऑपरेशन करवाएगा जिससे उबरने में उन्हें छह महीने का समय लग जाएगा। पिछले महीने ब्रिटेन का दौरे में उन्हें इसका पता चला।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘‘तेज गेंदबाजों की रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेस फ्रैक्चर होना आम बात है लेकिन कैमरन के फ्रैक्चर के पास वाले भाग में कुछ दिक्कत है जिसे चोट का कारण माना जा सकता है।

ग्रीन का छह महीने तक बाहर रहने का मतलब है कि वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ही नहीं, फरवरी में श्रीलंका के दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना भी संदिग्ध है।

जसप्रीत बुमराह, जेम्स पैटिंसन, जेसन बेहरेनडोर्फ और बेन ड्वारशुइस जैसे तेज गेंदबाज भी इस तरह का ऑपरेशन करवा चुके हैं और ग्रीन ने भी यही विकल्प चुना।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा,‘‘चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि ग्रीन को ऑपरेशन करने से फायदा मिलेगा। इससे पहले कई तेज गेंदबाजों का इस तरह का ऑपरेशन सफल रहा है। इससे उबरने में लगभग छह महीने का समय लगेगा।’’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। ग्रीन के बाहर होने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना होगा।

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के इस साल के शुरू में संन्यास लेने के बाद ग्रीन की टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। इस कारण स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत करनी पड़ी थी। स्मिथ सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल नहीं रहे थे और भारत के खिलाफ उन्हें फिर से अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है।

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में चौथे नंबर पर लौटेंगे स्मिथ

 आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के इस साल संन्यास लेने के बाद से स्मिथ पारी का आगाज कर रहे हैं। उन्होंने नयी भूमिका में दूसरे ही टेस्ट में नाबाद 91 रन बनाये लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने चार पारियों में कुल 51 रन ही बनाये।

बेली ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘‘पैट कमिंस, एंड्रयू मैकडोनाल्ड और स्टीव स्मिथ से लगातार बात हो रही है। स्टीव ने पारी की शुरूआत की बजाय नीचे उतरने की इच्छा जताई है। पैट और एंड्रयू ने पुष्टि की कि वह इस सत्र में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरेगा।’’ भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा।

 

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति