नंन्ही बच्ची की कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

सिंगरौली
डीएव्ही स्कूल बैढ़न के 5 वी की छात्रा आफरीन अली पिता नवाब अली जब अपने घर से विद्यालय जा रही थी तो रास्ते में उसे कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला की गाड़ी दिखी। तब उसके मन विचार आया कि आखिर कलेक्टर कौन होते है तथा उनका कार्य क्या  होती। क्योकि जब वह देखती है कि कलेक्टर साहब उसके स्कूल में आते है यह कही और जाते है। तो सभी कलेक्टर साहब आए है कलेक्टर साहब आए कहकर उनका अभिवादन करते है। इन्ही जिज्ञासु प्रश्नो का उत्तर पाने के लिए आफरीन ने अपने शिक्षक से आग्रह किया वह कलेक्टर साहब से मिलना चाहती है। बच्ची की जिज्ञासा को देखकर उसके शिक्षक उसे अपने साथ लेकर कलेक्टर आफिस पहुचे तथा उसके नाम की पर्ची कलेक्टर साहब के पास भेजी।
  पर्ची मिलते ही कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने बच्ची को अपने पास बुलाया तथा उसके आने के कारण जाना। आफरीन जब कलेक्टर साहब से मिली तो बड़े आत्म विश्वास के साथ कलेक्टर का अभिवादन किया तथा पूछा की सर मै कलेक्टर कैसे बन सकती हू।  कलेक्टर श्री शुक्ला ने बच्ची से पूछा कि तुम कहा पढ़ती हो तथा तुम्ह किस विषय को पढ़ने मे ज्यादा रूचि है। तब आफरीन बताया कि वह डीएव्ही विद्यालय बैढ़न  के 5 वी कक्षा की छात्रा तथा नवोदय  विद्यालय तथा सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा की  तैयारी भी कर रही है। भविष्य में आई.ए.एस बनना चाहती है।
     कलेक्टर ने छोटी बच्ची आफरीन को अपने पास बिठाकर उसके सभी जिज्ञासु प्रश्नो का उत्तर देकर उसकी जिज्ञासा को शांत किया तथा कहा कि कलेक्टर बनने के लिए तुम्हे पूरे मनोयोग से पढ़ना होगा। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि पढ़ने के साथ ही खेलो कूदो समय पर सोया करो तथा अच्छे दोस्त भी बनाओं। क्योकि जब तुम स्वस्थ्य रहोगी, खुश रहोगी तभी अच्छे से पढ़ाई कर सकोगी। बच्ची के सभी प्रश्नो का स्नेह पूर्वक उत्तर देते हुये कलेक्टर ने उसके प्रश्नो का सामाधान किया तथा उसे एक पौधा लगाने के लिए प्ररित किया तथा अंत में उसे चाकलेट भेट कर खुशी खुशी घर जाने के लिए विदा किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति