बिजली, पानी और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे, श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखे : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर गुफा मंदिर में बिजली, पानी, साफ-सफाई, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जायें। राज्य मंत्री श्रीमती गौर गुफा मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के लिये संबंधित अधिकारियों की बैठक के दौरान निर्देश दिये।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि श्री रामानंद आश्रम गुफा मंदिर न्यास भोपाल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव की तैयारी में किसी भी तरह की कमी नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये अधिकारी समय पर व्यवस्था करना सुनिश्चित करे। उन्होंने पेयजल, स्ट्रीट-लाइट, कचरे की ट्राली, सफाईकर्मी, डस्टबिन, बाउंड्री-वॉल की पुताई से लेकर बैरिकेट्स और ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में गुफा मंदिर महंत श्री रामप्रवेश दास जी, आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल, डी.सी.पी जोन-3, एसडीएम बैरागढ़, सिविल सर्जन जयप्रकाश चिकित्सालय, नियंत्रक खाद एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति