मंत्री तोमर ने फावड़ा लेकर राजामंडी क्षेत्र में साफ-सफाई कर आम जनता को दिया स्वच्छता का संदेश

ऊर्जा मंत्री तोमर ने उपनगर ग्वालियर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

मंत्री तोमर ने फावड़ा लेकर राजामंडी क्षेत्र में साफ-सफाई कर आम जनता को दिया स्वच्छता का संदेश

मंत्री तोमर ने उपनगर ग्वालियर के विभिन्न बाजारों व बस्तियों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

ग्वालियर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के विभिन्न बाजारों व बस्तियों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्यायें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

उपनगर ग्वालियर की राजा मंडी बस्ती से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भ्रमण प्रारंभ किया। इस दौरान उन्हें गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा स्वयं ही फावड़ा मंगा कर नाली की सफाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई समय पर हो। कहीं भी कचरा इकठ्ठा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही लोगों से कहा कि वे स्वच्छता को लेकर सजग रहें।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने राजा मंडी से किला गेट, गल्ला मंडी, कोटा वाला मोहल्ला, रामटापुरा, गुदड़ी, किलामेट होते हुए, बाबा कपूर की दरगाह, काशी नरेश की गली, मंगलेश्वर रोड, सुभाष विद्यालय होते हुए घास मंडी चौराहा, गोलंदाज घंटाघर, डोडापुर तिराहा, मिर्जापुर होते हुए शील नगर पहुँचे। इन क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के बाद उन्होंने शीलनगर के हनुमान जी मंदिर पर रात्रि विश्राम भी किया।

भ्रमण के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने विद्युत, सीवर, साफ सफाई आदि सहित अन्य बुनियादी समस्याओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान एक बुजुर्ग महिला की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। उन्होंने रमटापुरा एवं गुदड़ी में गंदगी मिलने पर काफी नाराजगी व्यक्त की। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति