छत्तीसगढ़-बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर सीएम साय

राजनांदगांव/रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत जगदलपुर से होगी, जहां वे 11:40 बजे दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. वे सिरहासार भवन में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर मुख्यमंत्री बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे और फिर बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे.

जगदलपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री साय शाम 4:10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां पुलिस लाइन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. शाम 7:15 बजे वे डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस में मुलाकात करेंगे और रात 8:30 बजे कवि सम्मेलन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री रात 10 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आज 72वां जन्मदिन है. वे जन्मदिन के मौके पर अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में रहेंगे. डॉ. सिंह सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर ठाकुरटोला जाएंगे. यहां ट्राईसायकल वितरण और प्रधानमंत्री आवास पोठ लईका हितग्राही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद राजनांदगांव वासियों से भेंट मुलाकात करेंगे. देर शाम आजाद चौक में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे .फिर रात्रि में म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल होंगे. डॉ. सिंह रात्रि विश्राम राजनांदगांव में ही करेंगे.

ओपन स्कूल के लिए समय सारणी जारी
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बारहवीं और दसवीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए समय सारणी जारी कर दी है. बारहवीं की परीक्षा 11 नवंबर से शुरू होगी, जबकि दसवीं की परीक्षा 13 नवंबर से प्रारंभ होगी. हाल ही में आवेदन प्रक्रिया के दौरान 27 हजार फॉर्म प्राप्त हुए हैं. यह इस वर्ष की तीसरी ओपन स्कूल परीक्षा होगी. पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की गई थी, दूसरी परीक्षा अगस्त में, और अब तीसरी परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी.

साय कैबिनेट की बैठक कल
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय भवन में होगी. बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पर विशेष चर्चा की जाएगी, जिसमें इन चुनावों को एक साथ कराने पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और आगामी राज्योत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाने की संभावना है. बैठक में राज्य की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की जा सकती है.

कल से 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव
छत्तीसगढ़ में 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव आयोजित होगा. वन खेल महोत्सव के सम्बंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव आज 15 अक्टूबर को पत्रकारों से दोपहर 3 बजे सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम गृह के सभागार में चर्चा करेंगे. वन खेल महोत्सव में देशभर से 3000 वन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति