राजस्थान-झुंझुनू के अस्पताल में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

झुंझुनू.

तीन नंबर रोड पर स्थित एक निजी स्काईलाइन अस्पताल में रविवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। झुंझुनू शहर में तीन नंबर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दी है।

झुंझुनू के वार्ड नं. 40 निवासी मुमताज ने बताया कि मेरी मां बुल्ली बानो के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर था। मृतक के बेटे मुमताज ने बताया कि ऑपरेशन के लिए 9 अक्तूबर को तीन नंबर रोड पर स्थित स्काइ लाइन हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। जांच करने के बाद अगले दिन 10 अक्टूबर को ऑपरेशन कर दिया और बताया कि अब बिल्कुल ठीक है। 13 अक्तूबर को दोपहर बाद अचानक मेरी मां को घबराहट होने लगी। चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गई। इस पर स्टाफ को बोला तो उन्होंने भी संभाला नहीं, फिर डॉक्टर को बुलाने का कहा तो बोले मीटिंग में है। रात को साढ़े 8 बजे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए वार्ड से लेकर आने तो अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। वह जिंदगी बचाते हैं, पर स्काईलाइन हॉस्पिटल मे डॉक्टरों और नर्सिंगकर्मियों ने इलाज में लापरवाही बरती है। जिसके कारण मेरी मां की मौत हुई है। मृतका की बॉडी को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति