राजस्थान-झुंझुनू में पूर्व मंत्री गुढ़ा की अधिकारियों से दादागिरी

झुंझुनू.

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने सुर्खियां बटोरी झुंझनू में। दरअसल, राजेंद्र गुढ़ा एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर क्या था…पूर्व मंत्री जी आग बबूला हो गए और अधिकारियों को धमकी डे डाली कि 'उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा।

अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो के परिवार की चूरू रोड पर स्थित एक बिल्डिंग पर नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद एक बारगी मामला मानो नगर परिषद सभापति नगमा बानो और आयुक्त अनीता खीचड़ के बीच का हो गया। सभापति ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बता दें कि डीएलबी द्वारा इस बिल्डिंग को लेकर नगर परिषद सभापति को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं झुंझुनू नगर परिषद आयुक्त सोमवार शाम को पूरे लवाजमें के साथ कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंचे और उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को दोगली करार दिया।

कौन है राजेंद्र गुढ़ा
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बसपा के टिकट पर विधायक बने राजेंद्र गुढ़ा पहले सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाते थे। हालांकि मंत्री बनने के बाद अपना मनपसंद विभाग नहीं मिलने पर गुढ़ा गहलोत से नाखुश चल रहे थे। गहलोत और पायलट के बीच विवाद के बाद गुढ़ा ने पाला बदलते हुए पायलट का पक्ष लेना शुरू कर दिया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति