भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तेज गेंदबाज बेन सियर्स को चोट की वजह से पूरी सीरीज से हटना पड़ा

बेंगलुरु
न्यूजीलैंड को 16 अक्टूबर सेभारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे ठीक एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार युवा तेज गेंदबाज बेन सियर्स घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका में हाल ही में टेस्ट सीरीज के दौरान ट्रेनिंग के दौरान सियर्स को बाएं घुटने में दर्द हुआ था और पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में उनका स्कैन हुआ था।

स्कैन में उनके मेनिस्कस में चोट लगने के बाद उनके भारत आने में देरी हुई। पहले लगा कि वह मैच तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेडिकल सलाह पर उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला किया गया। उनकी जगह अनकैप्ड ओटागो वोल्ट्स के गेंदबाज जैकब डफी को सियर्स की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह जल्द ही भारत पहुंचेंगे। ओटागो के स्टार डफी ने ब्लैककैप्स के लिए छह वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं और वर्तमान में उनके नाम 299 प्रथम श्रेणी विकेट हैं।

ब्लैककैप्स के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीयर्स जल्दी ठीक हो जाएंगे। स्टीड ने कहा- हम बेन के लिए निश्चित रूप से निराश हैं, जिन्होंने घरेलू गर्मियों के दौरान अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की और एक वास्तविक पेस विकल्प प्रदान करते हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर टीम में लौटेंगे। उन्होंने साथ ही कहा- यह जैकब के लिए एक रोमांचक अवसर है, जो पहले भी टेस्ट टीम में शामिल रहे हैं।

स्टीड ने कहा- हमारे सामने तीन टेस्ट हैं। उनके पास टेस्ट डेब्यू करने का हर मौका है। स्टीड ने कहा कि ऐसे समय में खिलाड़ियों का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जब न्यूजीलैंड में कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला जा रहा हो। काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले जैकब के हालिया अनुभव ने निश्चित रूप से उन्हें सिलेक्शन के लिए सबसे आगे रखा है। बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति