छत्तीसगढ़-राजनांदगांव का निकला एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी

राजनांदगांव।

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का मुंबई पुलिस ने पता लगा लिया है। मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची और यहां से एक नाबालिग को अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, शहर के सन सिटी निवासी अग्रवाल परिवार के 17 वर्षीय नाबालिग ने सोशल मीडिया के जरिए विमान में बम होने की अफवाह फैलाई थी। मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान को इमजरेंसी में नई दिल्ली में लैंड करवाया गया था।

मुंबई पुलिस की विशेष पांच सदस्यीय टीम सोमवार शाम राजनांदगांव पहुंची थी। शाम को ही नाबालिग को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। मंगलवार सुबह पुलिस नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में मुंबई ले गई। एक दिन पहले बम की झूठे मैसेज सामने आने के बाद तत्काल मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम बनाई, जिसमें 2015 बैच के आईपीएस को कमांड दी। टीम को मुंबई पुलिस के डीसीपी मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया ने लीड किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग काफी शातिर है। इससे पहले भी उसने कई लोगों के मोबाइल फोन को हैक किए थे, जिसकी शिकायत शहर के कोतवाली थाना में हुई थी और जांच की जा रही है। चार माह पहले इसी नाबालिग ने ट्रेन को उड़ाने का मैसेज इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रेलवे डीजी को भेजा था। हाल ही में 26 सितंबर को उसने नींद की दवा खाकर आत्महत्या करने का वीडियो बनाकर राजनांदगांव रेंज के आईजी को मैसेज किया था।

कारोबारी का बेटा है आरोपी –
अब तक की जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग शहर के एक कारोबारी का बेटा है। इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कई घंटे चली थी जांच, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु –
विमान को दिल्ली में लैंड करवाया गया। सभी यात्रियों को तत्काल नीचे उतारा गया। इसके बाद विमान की जांच की गई। चप्पा-चप्पा तलाशने के बाद भी विमान में कुछ नहीं मिला। अधिकारियों को समझ आ गया था कि यह एक फर्जी मैसेज था। इसके बाद विमान ने न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी। वहीं, मुंबई में पुलिस ने मैसेज करने वाले की जांच शुरू कर दी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति