राजस्थान-अजमेर में चिकित्सा विभाग ने दो सौ किलो सड़े ड्राईफ्रूट किए नष्ट

अजमेर.

त्योहारी सीजन में यदि आप ड्राईफ्रूट की कोई मिठाई खरीदकर खाते हैं या उपहार स्वरूप किसी को भेंट करते हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि बाजार में सड़े-गले ड्राई फ्रूट का व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा है। आज खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजमेर के केसरगंज स्थित थोक व्यापारी मेड़ता ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर रामबाबू काबरा की दुकान पर कार्रवाई कि.

खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो खराब हो चुके बादाम, 50 किलो काजू टुकड़ी, 30 किलो बादाम कटिंग और 20 किलो एक्सपायर अखरोट को विभाग ने मौके पर ही टीम के साथ नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर इस प्रकार के खराब हो चुके ड्राईफ्रूट्स को सस्ते दामों पर खरीदकर मिठाई विक्रेता इन्हें कटिंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस संभावना के मद्देनजर टीम ने इन्हें मौके से जब्त कर नष्ट करवाया और काजू टुकड़ी का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल आयुक्त इकबाल खान एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में दीपावली को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति