रोहित ने कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण टीम प्रबंधन ने अभी तक प्लेइंग इलेवन का चयन नहीं किया

नई दिल्ली
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मंगलवार को मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कप्तान रोहित ने कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण टीम प्रबंधन ने अभी तक प्लेइंग इलेवन का चयन नहीं किया है। बता दें कि बेंगलुरु में काफी बारिश हो रही है, जिसके कारण मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।

कप्तान रोहित शर्मा ने हिंट दिया है कि भारतीय टीम बुधवार से शुरू हो पहले टेस्ट में दो स्पिनर के साथ उतर सकती है। हालांकि परिस्थितियों को देखकर तीन स्पिनर भी खेल सकते हैं। बेंगलुरू में टेस्ट मैच के सभी पांचों दिन बारिश की संभावना है और भारत 3 तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनरों के साथ गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकता है।

रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है। आज बारिश हो रही है। पिच को कवर किया गया है। हम कल सुबह 3 या 2 तेज गेंदबाजों और अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन पर फैसला लेंगे। हमने अपने विकल्प खुले रखे हैं।" एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार रहती है और ऐसे में भारतीय स्पिनर कहर बरपा सकते हैं। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी फॉर्म में हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट में 11 विकेट लिए।

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
3 टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल, एजाज पटेल, बेन सियर्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, विलियम ओ'रुरके

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति