जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं

जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए  आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
 
अनूपपुर
 कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 67 आवेदकों ने अपनी समस्याएं बताई। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों से उनके आवेदन प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवेदन के निराकरण के संबंध में दिशानिर्देश दिए।

जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम अचलपुर की गीता बाई ने पति की मृत्यु होने पर अंत्येष्ठि सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम चोलना निवासी सुदामा गुप्ता ने उनके पट्टे की भूमि को मोजर बेयर पॉवर प्लांट द्वारा अधिग्रहीत किए जाने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने, वार्ड नं. 11 अनूपपुर के अंकित शर्मा ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर द्वारा डायलिसिस की दवाईयां उपलब्ध नही करवाने, तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत चुकान निवासी सुन्दरलाल महरा ने ग्राम पंचायत चुकान के निर्माण कार्य में की गई मजदूरी का भुगतान कराने, तहसील जैतहरी के ग्राम सोनमौहरी निवासी सुलतान सिंह ने पिता की शासकीय सेवा के दौरान मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति दिलाए जाने, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत भेलमा निवासी रामरतन सिंह गोंड़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए तथा लैम्पस समिति अनूपपुर में विधिवत् आमसभा के आयोजन के संबंध में पैक्स अनूपपुर के लक्ष्मण प्रसाद पटेल एवं कृषकगणों ने मांग की। जनसुनवाई में राजेन्द्रग्राम स्थित कॉपरेटिव सोसायटी में किसानों के खाते में राशि जमा नही करने की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधितों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी तरह के अन्य मामले की जनसुनवाई करते हुए कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बकेली के राशन दुकान से खाद्यान्न की चोरी के मामले में परिवहनकर्ता एवं विक्रेता पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत जरही की श्रीमती भिनसरिया महरा के आवेदन पर जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर ही व्यक्तिगत शौचालय का लाभ प्रदान करने संबंधी निर्देश जिला पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक को दिए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति