SDM के सवाल पर प्रदर्शनकारियों ने कहा, वे किसी पार्टी से नहीं हैं, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं

बालोद

छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी में नए स्कूल भवन और शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर गांव के निवासियों और छात्र-छात्राओं ने प्राइमरी और हाई स्कूल में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के गेट के बाहर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ "हाय हाय" के नारे लगाए। इस दौरान करीब 200 से अधिक ग्रामीण, शाला समिति के सदस्य, पालक और छात्र उपस्थित थे।

तालाबंदी की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, बीईओ बसंत बाघ सहित पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।

गौरतलब है कि 26 सितंबर को ग्रामीणों ने नए हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण और व्याख्याताओं, भृत्यों सहित रिक्त 13 पदों को भरने के लिए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे तालाबंदी करेंगे।

इस प्रदर्शन के दौरान, जब एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने ग्रामीणों को समझाने के लिए उनसे पूछा कि वे किस राजनीतिक पार्टी से संबंधित हैं, कांग्रेस या भाजपा। इस सवाल पर ग्रामीण भड़क उठे। एसडीएम ने कहा कि यदि वे भाजपा के समर्थक हैं, तो उनकी सरकार है, ऐसे में तालाबंदी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस टिप्पणी ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश उत्पन्न कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी पार्टी से नहीं हैं, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।

एसडीएम के सवाल पर उपसरपंच ने जताई नाराजगी
उपसरपंच खेमराज पूरी गोस्वामी ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक सक्षम अधिकारी को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमारा गांव कभी विवादित नहीं रहा, और हम सभी भाईचारे से रहते हैं। एसडीएम द्वारा फुट डालने का प्रयास किया गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि एसडीएम ने सरपंच से कहा था कि अगर वह भाजपा के हैं, तो चुप रहें। गांव के निवासियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए सभी मिलकर संघर्ष कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति